बरेली, मई 31 -- इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली और इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डिजिटल प्रत्यारोपण सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। कांफ्रेंस में पहले दिन आधुनिक दंत चिकित्सा तकनीकों पर प्रशिक्षण और व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की गई। दूसरे दिन डिजिटल गाइडेड तकनीक से एक मरीज पर लाइव इम्प्लांट सर्जरी की गई। कांफ्रेंस में दंत प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. नवनीत कुमार ने डिजिटल मार्गदर्शित प्रत्यारोपण शल्यक्रिया की जानकारी दी। सम्मेलन में आईडीएस के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत नायक, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. चंदना नायर, आईडीए बरेली के अध्यक्ष डॉ. राहुल वोहरा, सचिव डॉ. अवधेश गंगवार, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. रवि सक्सेना समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...