पूर्णिया, सितम्बर 23 -- धमदाहा, एक संवाददाता। बिशनपुर पंचायत के तीन गांवों के डिजिटल नक्शे से गायब होने की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को गांवों में पहुंचकर भौतिक जांच की। राजस्व कर्मचारी सद्दाम हुसैन एवं अंचल अमीन रत्नेश कुमार ने बिरनिया, मोकामा एवं फुलवरिया मुसहरी गांव में पहुंचकर डिजिटल नक्शे और भौतिक नक्शे का मिलान किया। जांच के दौरान टीम ने भौतिक स्थिति के आधार पर तीनों गांवों का नजरी नक्शा भी तैयार किया। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की सीमा और अन्य संबंधित जानकारी जुटाई गई। बताया गया कि वर्ष 2011 के डिजिटल नक्शे में तीनों गांवों के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद करीब एक सप्ताह पूर्व सैकड़ों ग्रामीणों ने बीडीओ और सीओ से लेकर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह को आवेद...