देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। रमानी ए सोशल सोसायटी और साइग्रेस एकेडमी के तत्वावधान में शनिवार को साइबर क्राइम विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता व इंचार्ज साइबर क्राइम सेल देहरादून इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र शर्मा ने डिजिटल धोखाधड़ी और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही हेल्प लाइन नंबर साझा किए। उन्होंने कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एकेडमी के एमडी समरजीत, संस्था की अध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...