छपरा, फरवरी 24 -- छपरा, हमारे संवाददाता। पुलिस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को साइबर थाना अध्यक्ष द्वारा आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया गया तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया गया। साइबर थाना अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न रूपों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लॉटरी और केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, ओटीपी शेयरिंग और फर्जी जॉब ऑफर जैसे मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में युवाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में बताते हुए अधिकारियों ने मजबूत पासवर्ड के प्रयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.