रांची, अप्रैल 29 -- खूंटी, संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास संबंधी आंकड़े जुटाए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि 1 से 15 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी, जिसमें लोग पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्रगणक द्वारा सत्यापन कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में पहली बार मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, स्वगणना की भी सुविधा...