सोनभद्र, मार्च 2 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से जूनियर हाई स्कूल रणहोर में विश्व विज्ञान दिवस के मद्देनजर एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, विद्युत उत्पादन, मानव शरीर रचना, डिजिटल तकनीक तथा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मॉडलों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली को आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच एवं रचनात्मक क्षमता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। हिन्डाल्को रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.