खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मोबाइल के अनावश्यक व अत्यधिक उपयोग से इसके विपरीत प्रभाव पड़ रहे हैं। इसके लिए छात्रों को पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है और अनावश्यक मोबाइल के उपयोग से बचने की जरूरत है। यह बातें सोमवार को कोसी साइंस क्लासेज में आयोजित कार्यशाला के दौरान राजीव कुमार चौहान ने कही। उन्होंने हका कि आजकल के आधुनिक परिवेश में तकनीक जहा वरदान बनकर आई थी, वहीं अब यह नई पीढ़ी के लिए एक अदृश्य बेड़ी बनती जा रही है। ऑनलाइन शिक्षा और सूचना के नाम पर बच्चों के हाथों में पहुंचा मोबाइल अब एक गंभीर लत का रूप ले चुका है। यह केवल एक उपकरण नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा मनोवैज्ञानिक शिकंजा बन गया है जो हमारे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक विकास को दीमक की तरह चाट रहा है।नींद की बलि और मानसिक दबाव: श्री चौहान ने कहा कि इस समस...