डिजिटल टिकटिंग से 61.71 प्रतिशत बढ़ी रेलवे की आमदनी
आगरा, अगस्त 27 -- रेल यात्रियों का रुझान डिजिटल टिकटिंग की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से अगस्त अवधि की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। टिकटों की बिक्री भी बढ़ गई है। इससे रेलवे को गत वर्ष की तुलना में इस बार 61.71 प्रतिशत अधिक आमदनी हुई है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या 6.30 लाख से बढ़कर 9.92 लाख हो गई है। डिजिटल माध्यम से खरीदे गए कुल टिकटों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से अगस्त अवधि में जहां 2.45 लाख डिजिटल टिकट जारी किए गए थे। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.