औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। गेल के सरगम ऑडिटोरियम में सोमवार को साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को देखते हुए आमजन और खासकर युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक हरीश चंदर, जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया।अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से सावधान रहने की सलाह दी। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.