प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत सोमवार को महिला सशक्तीकरण और डिजिटल जागरूकता पर प्रभात फेरी निकाली गई। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को डिजिटल साक्षरता और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल कुमार वर्मा और डॉ. राहुल कुमार ने किया। प्रो. अर्चना चंद्रा ने महिलाओं को डिजिटल साक्षरता के महत्व बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...