अररिया, अप्रैल 21 -- भरगामा। निज संवाददाता प्रस्तावित डिजिटल जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को ब्लॉक परिसर स्थित अलग-अलग चार भवनों मे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ शशि भूषण सुमन, नोडल पदाधिकारी जयशंकर झा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रशिक्षण में कल 176 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। 46-46 का कुल चार बैच बनाया गया है। इसके लिए सभा भवन मनरेगा सभा भाग सभागार पुस्तकालय भवन एवं प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित किया जा रहा है । यह भी पढ़ें- मोबाइल ऐप तथा टैबलेट के माध्यम से डेटा संग्रहण की दी गई जानकारी इस मौके पर बीडीओ शशि भूषण सुमन बताया कि वर्तमान प्रशिक्षण जनगणना के...