कटिहार, मार्च 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आने वाली जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं और इस बार की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक व्यापक और तकनीक आधारित होगी। खास बात यह है कि इस बार जनगणना केवल जनसंख्या गिनने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि परिवार की संरचना, जीवन स्तर और निर्णय लेने की बागडोर महिला या पुरुष के हाथ में है-इसकी भी विस्तृत पड़ताल की जाएगी।17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणनाजिले में 17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य चलेगा, जिसमें लोग खुद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की पूरी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। नाम, उम्र, लिंग, शिक्षा, निवास स्थान से लेकर परिवार के मुखिया और घरेलू स्थिति तक की जानकारी डिजिटल माध्यम से भरनी होगी। इससे डेटा में पारदर्शिता बढ़ेगी और त्रुटियों की संभावना कम होगी। स्वग...