मेरठ, मई 21 -- डिजिटल जनगणना के अंतर्गत नगरपंचायत लावड़ ने स्व-गणना में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर शुक्रवार से प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली। 7 मई से 21 मई तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प दिया गया था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन आफताब बेगम, सभासदों और कर्मचारियों के सहयोग से नगर में स्व-गणना के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें वॉल पेंटिंग, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया। शुक्रवार से बीएलओ घर-घर जाकर स्व-गणना से जनरेट आईडी का सत्यापन करेंगे। जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नगरपंचायत के 14 वार्डों को 36 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रगणक तथा प्रत्येक छह ब्...