मुंगेर, अप्रैल 13 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर नामित शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किया। जारी निर्देश में कहा गया है कि सूची में अंकित सभी नामित शिक्षकों को सूचित कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण सत्र में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण जनगणना 2027 के तहत प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के लिए विभागीय निर्देशानुसार चरणबद्ध, बैचवार एवं तिथिवार आयोजित किया गया है। प्रथम चरण के तहत यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। जिसमें कुल 44 शिक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण का आयोजन कुमार रामानंद स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय ध...