चम्पावत, फरवरी 23 -- चम्पावत। चम्पावत में डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सभी चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जनगणना क्लर्कों को मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को कलक्ट्रेट में जनगणना प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि डिजिटल डेटा कलेक्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। बताया कि मकान सूचीकरण का उद्देश्य केवल भवनों की गिनती करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचने के लिए सटीक आधार तैयार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...