कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जनगणना 2027 को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की तैयारी अब जमीनी स्तर पर दिखने लगी है। इस बार जनगणना का स्वरूप पहले से अधिक व्यापक और डिजिटल होगा, जिसमें परिवार और मकान से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। खास बात यह है कि अब यह भी रिकॉर्ड किया जाएगा कि परिवार की बागडोर महिला के हाथ में है या पुरुष के।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइन के तहत 17 अप्रैल से एक मई तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इसमें लोग स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की पूरी जानकारी दर्ज करेंगे। इसके बाद दो मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसमें फील्ड अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।इस बार जनगणना में केवल जनसंख्या का आंकड़ा ही नहीं, बल्कि जीवन स्तर की विस्तृत तस्वीर भी सामने लाई जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.