महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना 2027 की तैयारी जिले में चरणबद्ध प्रक्रिया से आगे बढ़ रही है। मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण के बाद अब फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार चल रही है। मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की प्रक्रिया समझा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि जब प्रगणक नागरिकों के घर पहुंचेंगे तो सबसे पहले मकानों की नंबरिंग की जाएगी। इसके बाद निर्धारित 33 सवालों के जरिए परिवार का पूरा ब्यौरा जुटाया जाएगा। प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनरों को लेकर लोगों के घरों में पहुंचे। वहां जनगणना के तौर-तरीके का अभ्यास कराया।जनगणना कराने के लिए 90 फील्ड ट्रेनरों को तीन बैच में प्रशिक्षित किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर एडीएसटीओ अरविंद गुप्ता, भूपेंद्र,...