हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व, सतत समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार वैशाली जिला राज्य में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 5,98,372 प्लॉट्स चिह्नित किए गए थे, जिनमें से 5,28,513 प्लॉट्स का सर्वे सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रकार जिले में 98.42 प्रतिशत सर्वे कार्य संपन्न हो चुका है, जो राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं सर्वे कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष बचे प्लॉट्स का सर्वे भी शीघ्रता से पूर्ण कर निर्धारित लक्ष्य को समय पर हासिल किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...