नवादा, फरवरी 25 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की गति अब काफी तेज हुई है। जिले में कृषि कार्यों के डिजिटलीकरण और भूखंडों के सर्वेक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जारी कार्य की अब तक की सकल उपलब्धि और प्रखंडवार प्रदर्शन किसी हद तक बेहतर दिखने लगा है। विभाग के आंकड़ों ने जिले की खेती-किसानी के डिजिटल मानचित्र की एक स्पष्ट तस्वीर पेश की है। जिले के 6,41,461 भूखंडों के सर्वेक्षण का लक्ष्य रखा गया है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में कुल 3,46,649 भूखंडों का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 54.04 प्रतिशत है। वर्तमान में बीते चार दिनों से तकनीकी बाधा के कारण रजौली प्रखंड में कार्य बाधित है। जिले भर में जारी सर्वेक्षण की गति में भारी असमानता स्पष्ट दिख रही है। जहां ...