अल्मोड़ा, मार्च 17 -- उद्यान, राजस्व और कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन कर विरोध जताया। डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य विभागीय कर्मचारियों की बजाय निजी सर्वेयरों से कराने की मांग की। संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि विभागीय कर्मचारियों पर पहले से ही कार्यों का काफी भार है। उन्हें जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार जैसे कार्यक्रमों में भी जाना पड़ता है। इसके बाद भी डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य दिया जा रहा है। इस कारण उनके नियमित दायित्व प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे व्यापक वप तकनीकी कार्य को अन्य राज्यों की भांति निजी सर्वेयरों के माध्यम से कराने की मांग की।इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री के संदर्भ में उत्तरकाशी में कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.