खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया। नगर संवाददाता एग्रीस्टैक योजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे शारदीय-2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को संयुक्त कृषि भवन के सभागार में जिलास्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी संबंधित सर्वेयर एवं सुपरवाइजर के अलावा कृषि विभाग के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की वर्तमान कार्यप्रणाली, आवश्यक संशोधनों और नवीन प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। सर्वेयर एवं सुपरवाइजर को फसल सर्वेक्षण के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। सर्वेक्षण कार्य के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही, इन समस्याओं के समाधान के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी...