डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होगा कोल्हान विश्वविद्यालय
जमशेदपुर, अगस्त 22 -- कोल्हान विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत कॉलेज अब डिजिटल कैंपस के रूप में विकसित होने जा रहे हैं। उच्च शिक्षा प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी और कागज-रहित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विकसित एकीकृत ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म यानी ई-समर्थ पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इस बदलाव के बाद विश्वविद्यालय का पूरा कामकाज डिजिटल माध्यम से संचालित होगा, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। ई-समर्थ पोर्टल एक उन्नत रिसोर्स प्लानिंग प्लेटफॉर्म है, जो उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय प्रबंधन को एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। यह भी पढ़ें- समर्थ पोर्टल पर बनेगा शिकायत निवारण माड्यूलडिजिटल सेवाएं और संचालन इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.