बांदा, जून 26 -- पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी, सिंधनकला और करहिया गांवों में गेहूं खरीद के दौरान डिजिटल कांटे में छेड़छाड़ कर किसानों से बड़े पैमाने पर घटतौली का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत पर जसपुरा पुलिस ने गेहूं से लदी डीसीएम को रोककर दोबारा तौल कराई तो 23 कुंतल गेहूं अधिक निकला। इसके बाद पुलिस ने दो खरीदारों को गिरफ्तार कर डीसीएम को कब्जे में लिया। मामला सामने आने के बाद कई अन्य गांवों के किसानों ने भी इसी तरह की धोखड़ी के आरोप लगाए हैं। झंझरी के जय सिंह और राजेंद्र भदौरिया ने बताया गेहूं फरीदपुर भोगन (जनपद बिजनौर) निवासी जमील अहमद और अतीक अहमद को बेचा था। गुरुवार शाम दोनों डिजिटल कांटे से गेहूं तौलकर ले गए। कुछ देर बाद किसानों को तौल पर संदेह हुआ। इसी दौरान सिंधनकला के कुछ किसान पहुंच गए और बताया कि उनके साथ भी घटतौ...