पटना, दिसम्बर 29 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) आधारित स्कैन एंड शेयर सेवा के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है। इस सुविधा से अब तक पांच करोड़ से अधिक मरीज लाभान्वित हुए हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, सुलभता और गति आई है। उन्होंने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य में अब तक आभा आधारित स्कैन एंड शेयर सेवा के माध्यम से पांच करोड़ से अधिक टोकन बनाए गए हैं। बिहार सरकार की यह पहल डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है। कहा कि इस व्यवस्था ने मरीजों के लिए ओपीडी पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बना दिया है। अब मरीजों को ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है। केवल गेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.