कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर में सर्वाधिक युवा डिजिटल एल्कोहॉलिज्म से पीड़ित हैं। इससे न सिर्फ युवा बीमार हो रहे हैं बल्कि होनहार अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। प्रशासन अब छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के साथ मिलकर डिजिटल एल्कोहॉलिज्म की लड़ाई लड़ेगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पर ही सफलता के फल लगते हैं। कामयाबी का कोई शार्टकट नहीं है। पीपीएन कॉलेज में डिजिटल एल्कोहॉलिज्म पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी व कॉलेज प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा कि प्रतिष्ठित कॉलेज में सांस्कृतिक क...