कटिहार, मार्च 15 -- कटिहार,वरीय संवाददाता आगामी जनगणना 2027 को पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल तरीके से संपन्न कराने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक राहुल श्रीवास्तव एवं सुनील कुमार, सहायक निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय बिहार पटना द्वारा अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकान सूचीकरण एवं परिवार गणना की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल एप के माध्यम से कैसे संचालित किया जाएगा, इसकी तकनीकी जानकारी दी गई।पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और तकनीक आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.