देवरिया, मई 1 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर का एसी ठीक होने से मशीन कार्य शुरू कर दी है और जांच की जा रही है, जिससे मरीजों, तीमारदार तथा कर्मियों को काफी आसानी हो रही है। दोनों मशीन के चलने से जांच में तेजी आई है, वहीं लोगों को कापी सहूलियत हो रही है। एसी के खराब होने से जांच बाधित हो गया था। किसी तरह एक मशीन से कार्य किया जा रहा था, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही थी।

मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे जांच की सुविधा मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए निशुल्क एक्स-रे जांच की सुविधा है। इसमें नए भवन स्थित ओपीडी में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन तथा दो अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की भीड़ होती है, लेकिन पुराने सेंटर पर लगा एक एसी खराब था, पर काम च...