डिजिटल एआई गन से होगा पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान
बांका, मार्च 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार के सात निश्चय-3 योजना के तहत पशुओं में नस्ल सुधार और दुग्ध उत्पादन बढाने को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। जिले में अब डिजिटल एआई गन (आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन गन) के उपयोग से पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जायेगा। इससे कृत्रिम गर्भाधन के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। इस तकनीक के इस्तेमाल से 90 प्रतिशत मामलों में गाय या भैंस केवल बछिया (मादा) को ही जन्म देगी। इस आधुनिक डिजिटल एआई गन की मदद से कृत्रिम गर्भाधान करते समय पशु के अंदर का पूरा हिस्सा नजर आता है। इससे सीमेन (वीर्य) बिल्कुल सही जगह पर पहुंचता है। इससे गर्भाधान के सफल होने की संभावना काफी बढ जाती है। यह तकनीक पारंपरिक तरीकों की तुलना में अधिक सटीक और सुरक्षित मानी जा रही है। ब्रीड ईजी डिजिटल एआई गन एक उपकरण है जो एंड्रॉइड मोबाइल ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.