कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में पशुपालन के क्षेत्र में अब तकनीक का नया दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत मवेशियों के कृत्रिम गर्भाधान में डिजिटल एआई गन के उपयोग की पहल की गई है। इस आधुनिक तकनीक से न केवल पशुओं की नस्ल सुधार होगी, बल्कि दुग्ध उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है। डिजिटल एआई गन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया अब अधिक सटीक और सुरक्षित हो गई है। इस तकनीक की खासियत यह है कि गर्भाधान के दौरान पशु के प्रजनन तंत्र की स्पष्ट जानकारी मिलती है, जिससे सीमेन सही स्थान पर पहुंचता है और सफलता की संभावना बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का दावा है कि इस तकनीक से करीब 90 प्रतिशत मामलों में बछिया (मादा) के जन्म की संभावना रहती है, जो भविष्य में दूध उत्पादन बढ़ाने में...