फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। डिजिटल स्टोरेज उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में मेमोरी कार्ड, रैम, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और मोबाइल फोन के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव, चिप की बढ़ती लागत और एआई तकनीक की बढ़ती मांग का असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में डिजिटल स्टोरेज उपकरण पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं। दुकानदारों के अनुसार मेमोरी कार्ड, रैम और अन्य स्टोरेज डिवाइस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले जो मेमोरी कार्ड 500 रुपये में उपलब्ध था, उसकी कीमत अब 550 रुपये या उससे अधिक पहुंच गई है। वहीं रैम चिप और अन्य मेमोरी आधारित उपकरणों के दाम भी बढ़...