अमरोहा, जून 23 -- मंडी धनौरा। प्रदेश सरकार की डिजिटल ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में बार एसोसिएशन का आंदोलन मंगलवार को लगातार 13वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को,अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते पूरे दिन रजिस्ट्री संबंधी कार्य पूरी तरह ठप रहे, जिससे कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की जा रही डिजिटल ई-रजिस्ट्री व्यवस्था से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, टाइपिस्टों एवं मुंशियों की आजीविका प्रभावित होगी। उनका कहना है कि निजी कंपनी के माध्यम से रजिस्ट्री प्रक्रिया संचालित करने का निर्णय न्याय व्यवस्था और पारदर्शिता दोनों के लिए उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- डिजिटल ई-रजिस्ट्री के विरोध में 11वें दिन भी हड़ताल, रजिस्ट्री क...