अमरोहा, जून 20 -- अमरोहा। प्राइवेट कंपनियों से डिजिटल ई-रजिस्ट्री कराने के प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को भी अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन नई व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। बार अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि सरकार की ई-रजिस्ट्री योजना जनविरोधी होने के साथ ही प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों, मुंशियों और टाइपिस्टों को बेरोजगार करने वाली है। इस दौरान बार सचिव संजीव कुमार, यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, यशपाल सिंह, मिंजार हुसैन, शमीम अहमद तुर्क, अमजद इदरीसी, हबीब अहमद, मंसूर अहमद, शौकीन मंसूरी समेत दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर आदि रहे। यह भी पढ़ें- डिजिटल ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों ने की नारेबाजी यह भी पढ़ें...