डिजिटल ई-रजिस्ट्री के विरोध में उतरे जिले के वकील, आंदोलन की चेतावनी
अमरोहा, जून 29 -- अमरोहा, संवाददाता। डिजिटल ई-रजिस्ट्री का काम प्राइवेट कंपनी को सौंपने के उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के विरोध में सोमवार को जिले भर के वकीलों ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। जिले की सभी तहसीलों के वकीलों ने डीएम डॉ.नितिन गौड़ को ज्ञापन सौंपा और आदेश तत्काल रद्द करने की मांग की। साथ ही बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा ने भी तहसील के वकीलों को अपना समर्थन देते हुए हुए ई-रजिस्ट्री का खुलकर विरोध जताया। तत्काल आदेश वापस नहीं लिए जाने पर वकीलों ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावानी दी।बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष कपिल चिकारा व सचिव अरशद भारती तथा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शकील अहमद व सचिव संजीव कुमार के नेतृत्व में जिले की अन्य तीन तहसीलों से आए बार पदाधिकारियों व वकीलों ने ई-रजिस्ट्री के विरोध में एक साथ हुंकार भरी। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.