नोएडा, अप्रैल 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल लेनदेन काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया ने भारत को दुनिया की सबसे मजबूत डिजिटल सार्वजनिक संरचना के स्वरूप में विकसित किया। यह हमारी बढ़ती कार्य क्षमता, कुशलता और विश्वास का प्रमाण है। वह ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित मनी अल्फा 360 डिग्री शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यह भारत का एक प्रमुख वित्तीय और फिनटेक शिखर सम्मेलन है। यह कार्यक्रम वित्त, निवेश, धन प्रबंधन, एआई आधारित फाइनेंस और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों को एक मंच पर लाता है। यह भी पढ़ें- यूपीआई से भारत विश्व का 49% रियल टाइम लेन-देन करने वाला देश: नंदी यह निवेशकों, वित्तीय नेताओं और फिनटेक संस्थापकों के लिए न...