बुलंदशहर, फरवरी 7 -- नगर के डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. सत्यकांत ने डिजिटल इंडिया सुविधा या साइबर खतरा' विषय पर विचार रखते हुए कहा कि तकनीक ने जीवन सरल बनाया है, लेकिन साइबर अपराध और डेटा चोरी जैसी समस्याओं के प्रति सजग रहना अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों से डिजिटल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की। इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने अपनी कला के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। प्राचार्य डा. राजीव सिरोही ने कहा कि डिजिटल युग में सजगता ही सुरक्षा है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी प्रभात कुमार व डॉ. मधु शर्मा के निर्देशन में हुआ। अंत में सभी ने राष्ट्र सेवा और डिजिटल जागरूकता का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...