पटना, नवम्बर 8 -- आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन परिसर में शनिवार को राज्य के उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार की सूचना प्रौद्योगिक नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार देश के अन्य राज्यों के साथ मिल कर डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार जैसे उभरते औद्योगिक राज्य के साथ सहयोग दोनों राज्यों के विकास के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन राज्य के उद्योग जगत की ओर से संघ के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने अतिथियों का स्वागत किया। खेतान ने आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी, रियल टाइम गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफार्मशन और कृत्रिम बुद्धिमता के क्षेत्र में की गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.