नई दिल्ली, अगस्त 24 -- इंट्रो : भारत की डिजिटल भुगतान क्रांति का सबसे बड़ा चेहरा बन चुके यूपीआई ने 25 अगस्त 2026 को अपने संचालन के 10 साल पूरे कर लिए। इस ऐतिहासिक सफर में यूपीआई ने कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं। यह आम नागरिकों में सुरक्षित और रियल-टाइम भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन गई है। साथ ही भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की पहचान भी बन चुका है। नकद पर निर्भरता कम हुई

नकद पर निर्भरता घटाने में भूमिका नकद पर निर्भरता घटाने और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में यूपीआई की भूमिका बेहद अहम रही है। इसने बैंक खाते में पैसे भेजने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया। व्यक्ति से व्यक्ति और व्यक्ति से व्यापारी, दोनों तरह के भुगतान इसमें संभव हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 24x7, पूरे साल रियल-टाइम भुगतान की सुविधा देता है। इसी सरलता ने इ...