मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डिजिटल अरेस्ट के लिए फर्जी कंपनी और व्यक्ति के नाम पर खोले गए म्यूल खातों का सीबीआई सुराग ढूंढ रही है। सिल्लीगुड़ी में 23 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में कार्रवाई के बाद देश स्तर पर म्यूल खातों के जरिए की जा रही ठगी को लेकर कार्रवाई की रणनीति बनाई गई है।सूत्रों के अनुसार सीबीआई उन व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपनी पक्की प्रतिबद्धता दोहराती है, जो बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच देकर साइबर अपराधियों की मदद करते हैं। इसके लिए देश स्तर पर बड़े मामलों को चिह्नित कर सीबीआई म्यूल खातों के संचालन का सुराग ढूंढेगी। यह भी पढ़ें- एक क्लिक में अभय ऐप बता देगा नोटिस असली है या फर्जी बिहार में तीन दर्जन से अधिक म्यूल खाते चिह्नित किए गए हैं, जिसमें देश भर से ठगी की...