नोएडा, मई 3 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराकर अवैध राशि ट्रांसफर कराने में मदद करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब के लुधियाना जिले से भावेश गुप्ता और हर्षित कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों वहीं के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी 21-21 वर्ष के हैं। भावेश गुप्ता 12वीं पास है और एक कंपनी में रात की शिफ्ट में काम करता था। हर्षित कुमार बीए का छात्र है और डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। कम समय में अधिक रुपये कमाने के लालच में दोनों साइबर ठगों के नेटवर्क से जुड़ गए। जांच में सामने आया कि दोनों आर...