औरैया, मार्च 12 -- सहायल, संवाददाता। सहायल थाना क्षेत्र के पंचायत भवन में गुरुवार को पुलिस व साइबर सेल की ओर से साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को डिजिटल अरेस्ट और अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को डराने के लिए 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे फर्जी तरीके अपनाते हैं, जबकि कानून में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आने से बचें और अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल, आधार नंबर या एटीएम पिन न बताएं। इसके साथ ही संदिग्ध लिंक या लुभावने ऑफर पर क्लिक करने से भी बचें, क्योंकि इससे साइबर ठगी का खतरा बढ़ जाता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.