मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डिजिटल अरेस्ट की पश्चिम बंगाल से ट्रेनिंग लेकर शहर के सात युवकों ने गैंग बनाया। साइबर ठगी के रुपये मंगाने के लिए विभिन्न बैंकों में 13 घोस्ट खाते खोलवाए। इसके बाद कच्ची पक्की ओपी के मझौली खेतल निवासी रिटायर्ड अधिकारी भोला प्रसाद महतो को पांच से 10 अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 17 लाख रुपये भगवानपुर स्थित फेडरल बैंक में ब्रजेश कुमार के नाम से खोले गए घोस्ट खाते में जमा करावाया। यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख की ठगी के आरोपित की जमानत खारिजगिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस ने छानबीन की तो इस गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ में साइबर शातिरों के गिरोह के तीनों गुर्गों ने कबूलनामे में सारी बातें उगल दी। इस तरह साइबर थाने की पुलिस ने भोला प्रसाद महतो के डिजिटल अरेस्ट की घटना का खुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.