डिजिटल अरेस्ट का डर बनाकर बुजुर्ग से 27.60 लाख ठगे
देहरादून, सितम्बर 27 -- एक वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर साइबर ठगों ने 27.60 लाख रुपये ठग लिए। इस बार बड़कोट माफी, रानी पोखरी निवासी रमेश चंद्र खंडूरी ठगे गए। मामले में तहरीर पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की यह वारदात बीते पांच सितंबर को शुरू हुई। पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को नासिक, महाराष्ट्र का पुलिस अधिकारी संजय बताया। जालसाज ने पीड़ित पर आरोप लगाया कि उनके केनरा बैंक खाते में गैरकानूनी रूप से दो करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है। पीड़ित को डराने के लिए व्हाट्सएप पर ईडी का एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट भी भेजा गया। वीडियो कॉल के दौरान आरोपी पुलिस कमिश्नर की वर्दी में था और उसके पीछे दीवार पर एनआईए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.