लखनऊ, मार्च 6 -- ट्रांसपोर्टर वीना को डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख से अधिक की ठगी में साइबर थाने की पुलिस ने तीन और जालसाजों को गिरफ्तार किया है। तीनों ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए गिरोह को बैंक खाते कमीशन पर मुहैया कराते थे। तीनों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने पांच को पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश कुमार दीक्षित के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में राजाजीपुरम का रहने वाला धीरज उसका साथी स्पर्श कपूर और कृष्णानगर के पंडित खेड़ा का आशीष चंद्रा है। गिरोह से जुड़े जालसाजों ने 26 जनवरी को वीना के मोबाइल पर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल की और खुद को एटीएस मुख्यालय का कर्मचारी बताया था। वीना पर मनी लांड्रिंग और टेरर फंडिंग का आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख रुपये ठग लिए थे। इसके बाद पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.