कानपुर, नवम्बर 29 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा में पॉवर ग्रिड कारपोरेशन के रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद सिंह को 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 42.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिरों ने जिन पांच खातों में रुपये ट्रांसफर कराए, अब उनमें सिर्फ 2200 रुपये पड़े हैं। जांच कर रही साइबर पुलिस ने रुपयों को होल्ड करा दिया है। सामने आया कि ठग प्रतिदिन रुपये डलवाते थे, फिर रुपयों को सेकेंड लेयर, थर्ड लेयर के खातों में ट्रांसफर कर देते थे, साथ ही क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से रुपये भी निकाल रहे थे। पुलिस अब खाता धारकों का ब्योरा जुटा रही है। जूही कलां डब्ल्यू टू स्थित शिवम इन्क्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद को साइबर ठगों ने सात अगस्त को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर सीबीआई अधिकारी बताया। धमकाते हुए कहा कि जेट एयरलाइंस के संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.