आजमगढ़, अगस्त 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से दो मोबाइल और 2070 रुपये बरामद हुए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। गंभीरपुर निवासी राधेश्याम यादव के मोबाइल नंबर पर जून माह में छह अलग-अलग छह नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले साइबर ठगों ने स्वयं को को सीआईओ अधिकारी बताते हुए कहा कि आप दिल्ली में केनरा बैंक खाते में गलत लेनदेन कर रहे हैं। आप पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। आप गिरफ्तार किए जा सकते हैं। गिरफ्तारी से बचना है तो बताए गए बैंक खाते में 26.70 लाख रुपये जमा कराइए। आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। जांच पूरी होने के बाद रुपये वापस कर दिए जाएंगे। साइबर ठगों ने पीड़ित के मोबाइल पर आईएमओ ऐप डाउनलोड कराया। बाद में ...