गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। घंटाघर स्थित एक इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को साइबर ठगों ने डिजीटल अरेस्ट कर 15.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने उन्हें दस दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और तीन खातों में रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस जांच कर रही है।तुराबनगर के रहने वाले अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को उनके पास एक फोन आया। खुद को एटीएस इंस्पेक्टर राजेंद्र त्रिपाठी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर कर्नाटक में बैंक खाता खोलकर मनी लांड्रिंग की जा रही है। इसके बाद ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल पर लिया। ठगों ने कहा कि यदि सहयोग नहीं किया तो पूरे परिवार को कस्टडी में ले लिया जाएगा। आरोपियों ने रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। डर से उन्होंने दो अप्रैल को बैंक पहुंचकर 2.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद चार अप्रैल को तीन ला...