डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े चार लाख की ठगी, आगरा से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
बोकारो, सितम्बर 29 -- एटीएस महाराष्ट्र का अधिकारी बनकर गोमिया निवासी गिरीश दत्त त्रिपाठी को डिजिटल अरेस्ट करने और उनकी पत्नी पुष्पा त्रिपाठी से साढ़े चार लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को बोकारो साइबर पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगरा के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रवि कुमार (23वर्ष) और ऋतिक कुशवाहा (21 वर्ष) को पकड़ा। पुलिस ने दोनों के पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर दिखाकर बनाया डिजिटल बंधक यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम मामले में पांच अपराधी गिरफ्तारसाइबर धोखाधड़ी का तरीका साइबर डीएसपी ने सोमवार को एसआईटी के सदस्यों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.