गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता राजघाट थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजों ने "डिजिटल अरेस्ट" कर एक रिटायर्ड कर्मचारी से 5.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को एटीएस अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को डराया और जांच के नाम पर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।हांसूपुर निवासी रिटायर्ड राज्यकर्मी रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल की सुबह उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) का अधिकारी बताया और कहा कि उनके बैंक खाते में एक आतंकवादी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के तहत पैसे भेजे गए हैं, जिसकी जांच चल रही है। यह भी पढ़ें- एनआईए चीफ बनकर रिटायर डॉक्टर को सात दिन डिजिटल अरेस्ट रख 1.5 करोड़ ठगे जालसाज ने उन्हें वीडियो कॉल पर लगातार बने रहन...