डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 2.55 लाख की ठगी
प्रयागराज, अप्रैल 8 -- नीमसराय मोहल्ले की महिला को साइबर अपराधियों ने कथित डिजिटल अरेस्ट कर 2.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि आतंकी कनेक्शन का झूठा आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी का डर दिखाया। खाकी वर्दी पहने शातिर ने खुद को लालकिला का पुलिस इंस्पेक्टर बताया था। धूमनगंज थाना मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सेवानिवृत्त महिला की तहरीर के मुताबिक, दो मार्च को अनजान व्हाट्सएप नंबर से कॉल करने वाले ने खुद का नाम अजय यादव और एंटी टेररिज्म स्क्वायड लालकिला का इंस्पेक्टर बताया। वह पुलिस की वर्दी पहने हुआ था और उसके पीछे भारतीय तिरंगा भी दिखने से महिला डर गई। शातिर ने आतंकियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए न्यूक्लियर मिसाइलों की फोटो भेजी और तीन कथित आतंकियों के नाम बताते हुए बुजुर्ग महिला पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। दिल्ली पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.