देहरादून, अगस्त 7 -- साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर बनाकर एक बुजुर्ग से 21 लाख रुपये की रकम ठग ली। मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता, बुजुर्ग को जेट एयरवेज घोटाले में फंसाने का डर दिखाया और बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। देहरादून साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तपोवन एंक्लेव, रायपुर निवासी 77 वर्षीय देवपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 6 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने बुजुर्ग को डराते हुए कहा कि जेट एयरवेज घोटाले के आरोपी नरेश गोयल के पास से एक डेबिट कार्ड मिला है। जिस पर देवपाल का नाम लिखा है। इसके बाद ठग ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने का फरमान सुनाते हुए घर से बाहर निकलने और किसी स...